फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाॅस बनकर मंगवा लिए ढाई लाख के एप्पल के गिफ्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। ऑनलाइन एप्पल गिफ्ट कार्ड भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-11 निवासी वरुण कुमार ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरुण कौशल निवासी सेक्टर-11 एक प्राइवेट कंपनी में वर्क फ्राम होम में काम करते हैं। उनकी कंपनी अमेरिका से चलती है। कंपनी का फर्जी बाॅस बनकर फोन पर सीईओ का लोगो लगाकर बीते 8 अक्तूबर 2024 को वरुण कुमार को साइबर ठग ने फोन किया। इस पर उसने एमाजोन से एप्पल फर्जी गिफ्ट कार्ड खरीदवाए। इसके बाद उसने ढाई लाख के कार्ड ऑनलाइन खरीदकर वरुण कुमार ने भेज दिया। इसके बाद जब कंपनी के मैनेजर राज का फोन आया तो वरुण ने सारी बात उससे बताई। उसने कहा कि यह फेक आदमी बाॅस बनकर तुमसे ठगी कर रहा है। इस पर वरुण को अहसास हुआ कि उनसे ठगी हो गई है। इस पर वरुण ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत पर साइबर थाना पुलिस में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें