फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने पोस्टर लगवाने के बजाय तीसरी लहर से निपटने की तैयारी करें मोदी : जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री देश में अपने पोस्टर लगवाने के बजाय कोविड-19 की तीसरी लहर के खतरे से निपटने की तैयारियों पर ध्यान दें। जाखड़ शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी द्वारा कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए शुरू किए फर्ज मानवता के प्रति प्रोजेक्ट को पूरा करने वाली टीम को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था। इस अवसर पर कोविड-19 कंट्रोल रूम के कोआर्डिनेटर अमरप्रीत सिंह लाली व को-ऑर्डिनेटर कंवर वीर सिंह रूबी सिद्धू अध्यक्ष जिला यूथ कांग्रेस मोहाली भी उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू व मेडिकल शिक्षा मंत्री ओपी सोनी के विभाग ने सफलता से कोविड-19 का प्रबंधन किया है और राज्य के डॉक्टरों व फ्रंटलाइन वर्करों ने भी इस मुश्किल घड़ी में मानवता की बढ़-चढ़कर सेवा की है, इसीलिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि स्टेट स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के अतिरिक्त जिलों में स्थापित सहायता केंद्रों द्वारा हजारों लोगों को ऑक्सीजन, दवाएं, अस्पताल में भर्ती करवाने में मदद, एंबुलेंस सहायता, राशन, भोजन आदि उपलब्ध करवाने का काम किया गया है।
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए जाखड़ ने कहा कि वैक्सीन की बात हो या दवाओं की आपूर्ति की, केंद्र सरकार पंजाब से भेदभाव करती रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री को सचेत किया के स्वास्थ्य विशेषज्ञ तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं, इसलिए यह आराम का वक्त नहीं है, बल्कि सरकार को अग्रिम प्रबंध करने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि जिस तरह केंद्र सरकार के दूसरी लहर से पहले के ढीले व्यवहार के कारण हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, वैसा ही तीसरी लहर के बाद हो। उन्होंने सरकार को वायरस के बदलते स्वरूप की तुरंत वैज्ञानिक खोज कर विशेषज्ञों की राय के अनुसार सभी इंतजाम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें