सीएए के समर्थन में सोमवार को बटाला अनाजमंडी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा भी पहुंचे। इस अवसर पर पात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान संबित पात्रा ने कहा कि शाहीन बाग में बैठे लोग एंबुलेंस को रास्ता देकर खुद को बड़ा काम करने वाला सोच रहे हैं, जबकि यह उनकी छोटी सोच की उदाहरण है। पात्रा ने आगे कहा कि महात्मा गांधी का सपना तो मोदी सरकार पूरा कर रही है, कांग्रेस ने तो केवल महात्मा गांधी के नाम का प्रयोग किया है। पात्रा ने कहा कि अगर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होगा तो हिंदुस्तान उन्हें यहां शरण देकर नागरिकता का अधिकार देगा। कुछ राजनीतिक पार्टियां जानबूझकर सीएए के खिलाफ तूल दे रही हैं। पात्रा ने आगे कहा कि इस कानून का विरोध करने वाले कई लोग जिन्ना जैसी आजादी चाहते हैं, उनका आग्रह है कि वे जब चाहे जिन्ना वाले देश में चले जाएं, हम अपने भारतवासियों से किराया इकट्ठा कर देंगे।
पात्रा ने कहा पाकिस्तान में प्रताड़ना से अल्पसंख्यकों की संख्या 23 प्रतिशत से कम होकर 1.5 प्रतिशत रह गई है। वहीं भारत में अल्पसंख्यकों की संख्या 8 प्रतिशत से बढ़कर 17 प्रतिशत पहुंच गई है। अब भारत में सीएए को लागू करके यह बतला दिया है कि असल में हम ही गांधी जी के सपनों को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज वे श्री गुरु नानक देव जी की शरण छोह प्राप्त धरती पर पहुंचे हैं, जिससे वह खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर बृज भूषण सिंह बेदी आरएसएस पंजाब प्रांत संघचालक, विनय सुंदर आरएसएस प्रांत कार्यवाह, कुलदीप राज महाजन आरएसएस जिला संघचालक, अरुण अग्रवाल आरएसएस नगर संघचालक, जिला कार्यवाह आरएसएसए मुनीष महाजन, पंकज महाजन जिला संयोजक देश जगाओ मंच रंजन मल्होत्रा, हनी मित्तल, केएल गुप्ता, संदीप सल्होत्रा, हीरा वालिया, विनोद शर्मा, गरीष भट्टी, सुनील जिंदल, अशोक अग्रवाल, शिवराजन पुरी, रजत सरीन, देवराज चाचोवालिया, सुनील चाचोवालिया, विजय आनंद, दीपक प्रकाश, अनिल डोगरा, परमजीत गिल, राजीव मल्होत्रा, पारस महाजन, राकेश भाटिया भाजपा जिला प्रधान और पूर्व विधायक जगदीश राज साहनी मौजूद थे।