फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सज गए मॉडल, सखी और दिव्यांग मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सखी, मॉडल और दिव्यांग मतदान केंद्रों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को इन केंद्रों के लिए पोलिंग टीम को रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मॉडल पोलिंग बूथ सजाए जा चुके हैं। सखी बूथों के लिए महिला पोलिंग अधिकारियों की टीम रवाना हो चुकी हैं। इसमें पीठासीन अधिकारी से लेकर बूथ में तैनात होने वाले स्टाफ महिलाओं का होगा। जिले में कालका और पंचकूला विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि कालका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में महिला (सखी) मतदान केंद्र नंबर-50 व 51 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालका और पंचकूला में महिला (सखी) मतदान केंद्र नंबर-114 व 115 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-12ए पंचकूला को बनाया गया है। इसको गुलाबी टेंट से सजाया गया है। इसमें सभी काम महिला कर्मचारी करेंगी। बूथ में महिला अधिकारी, कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसमें महिलाओं समेत अन्य लोग भी वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन

तैनात होंगे दिव्यांग अधिकारी
कालका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक दिव्यांग मतदान केंद्र नंबर-86 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर और पंचकूला में एक दिव्यांग मतदान केंद्र नंबर-80 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 पंचकूला में बनाया गया है। इसमें सभी दिव्यांग कर्मचारी तैनात होंगे। इसके साथ ही इन मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2-2 आदर्श मतदान केंद्र (मॉडल मतदान केंद्र ) बनाए गए हैं। कालका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्र नंबर-133 व 134 अमरावती हाई स्कूल अमरावती और पंचकूला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्र 69 व 70 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-26 पंचकूला को आदर्श मतदान केंद्र (मॉडल मतदान केंद्र) बनाया गया है। इन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें