फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चिह्नित स्थानों पर आज शाम चार बजे होगी मॉक ड्रिल होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी और निजी एजेंसियों के कर्मचारी भाग लेंगे, डीसी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को शाम चार बजे चिह्नित स्थानों पर मॉक ड्रिल होगी। इसमें विभिन्न सरकारी और निजी एजेंसियों के कर्मचारी भाग लेंगे। मॉक ड्रिल मुख्य रूप से नागरिक सुरक्षा, आपातकालीन प्रबंधन और प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन पर आधारित होगी। ग्रामीण स्तर तक इन तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। लघु सचिवालय में मॉक ड्रिल की तैयारियों के मद्देनजर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने अधिकारियों की बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में दिन के समय होने वाली बैठक में विस्तृत चर्चा भी होगी, जिसमें प्रदेश के मुख्य सचिव आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। इस माॅक डि्रल के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
सायरन बजते ही सभी लाइटें करें बंद
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने लोगों से अपील की कि जैसे ही मॉक ड्रिल के लिए सायरन बजे वैसे ही सभी नागरिक अपने घर, कार्य स्थल आदि की सभी लाइटें बंद कर दें। सभी कमरों के दरवाजे और पर्दे बंद कर दें। ऐसे कमरे में चले जाएं, जिसमें खिड़की आदि ना हो। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल के दौरान सभी नागरिकों से अपील है कि वह मॉक दिल के प्रोटोकॉल का पालन करें।
विज्ञापन

अलर्ट से संबंधित तैयारियों को परखा जाएगा
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि बुधवार को केंद्र व राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार एयर रेड, ब्लैकआउट, आगजनी, सिविल डिफेंस , सर्च व रेस्क्यू, ऑपरेशन संबंधित मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान बिना फोन के दूरसंचार सेवाएं जारी रखने, आपातकालीन सेवा जैसे अस्पताल के लिए पावर सप्लाई बैकअप, ग्रामीण स्तर तक हूटर या सायरन के जरिये आपातकाल जैसी स्थिति की जानकारी का अलर्ट से संबंधित तैयारियों को परखा जाएगा। इस दौरान जिला मुख्यालय, उपमंडल व पुलिस स्तर तक कंट्रोल रूम की वर्किंग जांची जाएगी।
विज्ञापन

समन्वय को मजबूत करने के लिए हो रही डि्रल
डीसी ने कहा कि मॉक ड्रिल में अग्नि, भूकंप, बाढ़ और आतंकवादी हमले जैसी विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयारियां परखी जाएंगी। विशेष रूप से यह ड्रिल सुरक्षा बलों, चिकित्सा टीमों, नागरिक प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें