फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शहर में लोगों की सुविधा के लिए रखे मोबाइल टॉयलेट हुए कंडम

विज्ञापन
विज्ञापन
देखरेख न होने के कारण हुआ नुकसान, अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान
विज्ञापन


अक्षय जाधव

पंचकूला। शहर में लाखों रुपये खर्च करके लोगों की सुविधा के लिए खरीदे गए मोबाइल टॉयलेट्स की हालत कुछ ही साल में कंडम हो गई है। इन मोबाइल टॉयलेट्स को इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अब नगर निगम इन्हें बेचने की तैयारी में है। मोबाइल टॉयलेट्स की देखरेख नहीं होने के कारण लाखों रुपये की बर्बादी हो गई। सेक्टर-5 सहित कई सेक्टरों में एक ही जगह पर कई महीनों से खड़े मोबाइल टॉयलेट जंग खा रहे हैं। कई मोबाइल टॉयलेट के दरवाजे टूट गए और कई टॉयलेट्स के टायर जमीन में धंस गए।
नगर निगम ने लाखों रुपये खर्च करके शहर को शौच मुक्त बनाने के मकसद से मोबाइल टॉयलेट खरीदे थे, लेकिन इन मोबाइल टॉयलेट की हालत क्या है ये जानने की अधिकारियों, कर्मचारियों ने जहमत नहीं उठाई थी। इसी वजह से यह मोबाइल टॉयलेट्स कबाड़ का ढेर बन गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इन मोबाइल टॉयलेट्स की समय-समय पर देख-रेख नहीं की गई। इस कारण टॉयलेट्स रखे-रखे कंडम हो गए हैं। मोबाइल टॉयलेट के आसपास घास उग गई। सांप और अन्य जीवों ने मोबाइल टॉयलेट को अपना घर बना लिया है। न तो इन टॉयलेट्स को इस्तेमाल किया जा सकता है और न ही इन टॉयलेट में पानी होता है।

मोबाइल टॉयलेट के दरवाजे, शीशे, वाश बेसिन टूटे

बता दें कि ज्यादातर मोबाइल टॉयलेट के दरवाजे, शीशे, वाश बेसिन टूटे हुए हैं। जब भी इन टॉयलेट्स में कोई दिक्कत आई तो इन्हें समय पर ठीक नहीं करवाया गया। इसी की वजह से इन टॉयलेट्स की हालत खराब होती चली गई। नगर निगम इन टॉयलेट्स के खराब होने के कारण लाखों रुपये बर्बाद हुआ है।

कोट
पहले प्लानिंग करनी चाहिए

नगर निगम को किसी भी योजना को लाने के लिए उसकी प्लानिंग करनी चाहिए। अगर इन मोबाइल टॉयलेट्स की समय-समय पर देखरेख होती तो इनकी हालत खराब नहीं होती और न ही पैसों की बर्बादी होती। -सुभाष पपनेजा, समाजसेवी, पंचकूला

निगम की पड़ी लापरवाही
शहर में जगह-जगह लोगों की सुविधा के लिए रखे गए माेबाइल टॉयलेट्स की खराबी को अगर तुरंत ठीक करते तो यह इतने जल्दी खराब नहीं होते। इतने जल्दी टॉयलेट्स खराब हो गए यह नगर निगम की बड़ी लापरवाही है। -पुष्पा सिंहरोहा, समाजसेवी पंचकूला
विज्ञापन



यह मोबाइल टॉयलेट्स बहुत पुराने हो चुके हैं। इन्हें अब नीलामी के लिए रखा गया है। लोगों को सुविधा देने के लिए नए मोबाइल टॉयलेट्स खरीदे गए हैं। अब शहर में जिस इलाके में जरूरत होगी उसकी के हिसाब से इन टॉयलेट्स को वहां रखा जाएगा। -कुलभूषण गोयल, मेयर पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें