फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एनएच-7 पर कैंटर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, मोबाइल कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ से मोबाइल की डिलीवरी कर लौट रहा था सुभाष, बंदरघाटी के पास हादसा
विज्ञापन

10 महीने पहले हुई थी शादी, तीन माह की गर्भवती है पत्नी

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर सोमवार सुबह बंदरघाटी के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार मोबाइल कारोबारी सुभाष को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा करीब 10 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुभाष बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुभाष रामगढ़ से मोबाइल की डिलीवरी कर बाइक से खड़ग मंगौली स्थित अपने घर लौट रहा था। उसकी शादी 10 महीने पहले हुई थी और उसकी पत्नी तीन माह की गर्भवती है।
पुलिस के अनुसार सुभाष सोमवार सुबह रामगढ़ में मोबाइल की डिलीवरी करने गया था। काम पूरा करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। बंदरघाटी के पास पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक सुभाष की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों और कैंटर की गति की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


घर में आने वाला था नया मेहमान
सुभाष की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार उसकी शादी करीब 10 महीने पहले ही हुई थी। पत्नी तीन माह की गर्भवती है। परिवार आने वाले नए सदस्य को लेकर खुशियां मना रहा था, लेकिन हादसे की खबर ने पलभर में खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें