फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ जगहों पर लगेंगे मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। त्योहार के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि विभाग की तरफ से पंचकूला में नौ जगहों पर मोबाइल फूड सैंपलिंग लैब स्थापित किए जाएंगे। यह लैब 2 से 30 नवंबर तक काम करेंगे। यह जानकारी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कोई भी विक्रेता अपने खाद्य पदार्थों जैसे दूध, घी, खोया आदि की गुणवत्ता की जांच के लिए मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में सैंपल दे सकते हैं। इसकी रिपोर्ट उन्हें महज 20 से 40 मिनट के भीतर मिल जाएगी। उन्होेंने बताया कि इस मोबाइल लैब के स्थापित होने से खाद्य पदार्थों के नमूनों को अन्य स्थानों पर स्थापित लैबोरेटरी में नहीं भेजना पड़ेगा, इससे समय की बचत होगी।
विज्ञापन

यहां मिलेगी मोबाइल टेस्टिंग लैब की सुविधा
2 नवंबर को पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित राजकीय पॉलिक्लिनिक डिस्पेंसरी में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएगी।
3 नवंबर को पंचकूला सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में 8 से 10 नवंबर तक प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र, बरवाला व स्थानीय मार्केट में।
11 से 12 नवंबर तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी व स्थानीय मार्केट में।
15 से 16 नवंबर तक प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र पिंजौर व स्थानीय मार्केट (मटांवाला रोड)
17 से 18 नवंबर तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी व स्थानीय मार्केट में।
22 से 24 नवंबर तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालका व स्थानीय मार्केट में।
25 से 26 नवंबर को पंचकूला के अलग अलग सेक्टरों व सेक्टर 7 व 20 की स्थानीय मार्केट में।
29 से 30 नवंबर को मदनपुर सेक्टर-26 और स्थानीय मार्केटों में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें