रायपुररानी। विधायक शक्तिरानी शर्मा सोमवार को रायपुररानी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे सरकपुर में गांव टाबर से सरकपुर तक लिंक रोड निर्माण के शिलान्यास से शुरू होगा। इसके बाद ग्राम टिब्बीमाजरा, समलासन देवी मंदिर, त्रिलोकपुर रोड और ग्राम काजमपुर में लिंक रोड निर्माण और नवीनीकरण के शिलान्यास होंगे। विधायक ने क्षेत्रवासियों से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।