फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक प्रदीप चौधरी बोले- चुनाव में देरी से रूका है गांवों का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। पंचायत और कालका-पिंजौर नगर परिषद के चुनावों में देरी से गांवों का विकास लटका है। उक्त शब्द कालका से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत और नगर परिषद के चुनाव में देरी के कारण गांवों और नगर परिषद की नई पंचायतों व परिषद के नुमाइंदों का गठन नहीं हो पा रहा है। इस कारण गांवों में विकास की कोई पैरवी नहीं कर पा रहा है। गांव की पूरी व्यवस्था देखने के लिए या तो सरकार जल्दी चुनाव करवाए। अन्यथा निवर्तमान सरपंचों के अधिकार बढ़ाएं जाएं। पंचायतों का रिकॉर्ड भी उन्हें दिया जाए और अगले चुनावों तक उन्हें मानदेय भी मिले। चौधरी ने कहा कि निवर्तमान पंचायतों के पंचों, सरपंचों और अन्य का सरकार 1 साल से ज्यादा वक्त का मानदेय भी नहीं दे पा रही है। सरकार सबसे पहले पंचायतों के नुमाइंदों का रुका मानदेय रिलीज करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें