फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लापता 16 वर्षीय किशोरी को सीकर से सुरक्षित ढूंढा

Wed, 19 Nov 2025 12:52 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। पुलिस ने तत्परता और मुस्तैदी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर लापता 16 वर्षीय किशोरी को राजस्थान के सीकर रेलवे स्टेशन से सुरक्षित ढूंढ लिया है। किशोरी 16 नवंबर की मध्यरात्रि को परिजनों से कहासुनी होने के बाद घर से बिना बताए निकल गई थी। परिजन रातभर तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 17 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर एक विशेष टीम बनाई जिसमें सब इंस्पेक्टर रवि प्रकाश और एएसआई संजीव शामिल थे। टीम ने तकनीकी निगरानी और अन्य इनपुट के आधार पर किशोरी की तलाश की। जांच के दौरान पता चला कि किशोरी राजस्थान के सीकर क्षेत्र में देखी गई है। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 7 बजे सीकर रेलवे स्टेशन से उसे सुरक्षित बरामद कर लिया और कानूनी औपचारिकताओं के बाद परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें