फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रात को लाउंज बार के बाहर बदमाशों ने किया हवाई फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। देर रात सेक्टर-5 स्थित द इस्केप माइक्रो ब्रियरी लाउंज बार के बाहर बाइक सवार दो बदमाश पिस्टल से हवाई फायर कर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी सुरेंद्र यादव, सेक्टर-5 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें पहुंची। पुलिस को मौके से गोली का खोल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने लाउंज बार के मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वे द इस्केप माइक्रो ब्रियरी सेक्टर-5 में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। वीरवार की रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार दो लोगों ने लाउंज बार के सामने पार्किंग में आकर एक हवाई फायर किया और उसी समय भाग गए। शिकायतकर्ता ने दी शिकायत में बताया कि 29 मई से कंपनी के नंबर अज्ञात नंबर से लगातार धमकी भरे कॉल और मैसेज आ रहे थे। आखिरी बार 2 जून को भी मैसेज आया था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मुंह को रूमाल से ढककर आते दिखाई दिया। इसके बाद हवाई फायर कर भागते दिखाई दे रहा है।

विदेश में बैठा गैंगस्टर रंगदारी के लिए दे रहा है धमकी
सूत्रों की माने तो विदेश में बैठा गैंगस्टर पंचकूला में क्लब मालिकों को फोन पर रंगदारी के लिए धमकी दे रहा है। हो सकता है जिन आरोपियों ने हवाई फायर किया वह उसी के गुर्गे हों। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पिछले साल नशे की हालत में भी सेक्टर-11 एक क्लब के बाहर एक युवक ने पिस्टल से फायर किए थे।
विज्ञापन


जिले में लगातार रंगदारी के बढ़े मामले
जिले में गैंगस्टरों द्वारा रंगदारी के मामले बढ़ते जा रहे है। हाल ही में पिंजौर निवासी एक स्क्रैप व्यापारी को गोल्डी बराड़ ने फोन पर रंगदारी मांगी साथ ही घर पर हमला भी करवाया। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे सचिन द्वारा चंडीगढ़ एक बिजनेस मैन को जान से मारने की धमकी दी गई थी। शिकायत पर अलग अलग थानों मामले दर्ज है। लेकिन अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

सेक्टर-11 बिजनेस मैन से 25 लाख की मांगी रंगदारी
पिछले साल सितंबर माह में सेक्टर-11 निवासी बिजनेस मैन की कार पर देर रात गोली चलाकर बदमाशों ने 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इसकी शिकायत सेक्टर-5 थाना पुलिस मामला दर्ज कर गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो बाइक सवार हवाई फायर करते नजर आ रहे हैं। फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। - सुरेंद्र यादव, एसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें