बरवाला। पंचकूला मार्ग स्थित आरजी धर्मकांटा के नजदीक बुधवार रात को शरारती तत्वों ने एक घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस को दी शिकायत में मंजू रानी ने बताया कि बुधवार रात को उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। रात के अंधेरे में शरारती तत्वों ने शीशे तोड़ दिये। वीरवार सुबह जब उन्होंने देखा तो घटना का पता चला। उन्होंने इसकी शिकायत बरवाला पुलिस चौकी में दी। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।