फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। अरुण सांब्याल पर महिला ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर चंडी मंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-25 निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसकी मुलाकात अरुण सांब्याल निवासी जम्मू कश्मीर से वर्ष 2017 में हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उसकी शादी पहले हो चुकी थी। उसकी छह साल की बेटी भी है। अरुण आईटीबीपी में कार्यरत है। उसने शादी का वादा कर पहले पति से तलाक कराने की बात कही। महिला ने आरोप लगाया जीरकपुर के एक होटल में उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा कई बार उससे ऑनलाइन पैसे भी लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें