फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाबालिग से दुष्कर्म, मृत बच्चे को दिया जन्म, जीरो एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला में एक नाबालिग लड़की की ओर से मृत नवजात को जन्म देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीरो एफआईआर दर्ज की है। चूंकि दुष्कर्म की घटना का स्थान बिहार बताया गया है इसलिए नियमानुसार पंचकूला पुलिस ने प्रारंभिक कागजी कार्रवाई पूरी कर मामला संबंधित राज्य को स्थानांतरित कर दिया है। अब मामले की जांच बिहार पुलिस द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार असल केस डायरी तैयार करने के बाद जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। बिहार पुलिस के पंचकूला पहुंचने पर मृत नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि सभी तथ्यों की पुष्टि हो सके।

पीड़िता करीब 15 वर्षीय नाबालिग है और मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। वह पिछले कुछ समय से कान के इलाज के लिए पंचकूला में अपने भाई-भाभी के पास रह रही थी। बीते दिनों अचानक पेट में तेज दर्द होने पर उसे सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

अस्पताल से सूचना मिलने पर सेक्टर-7 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों की मौजूदगी में नाबालिग ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि करीब एक साल पहले उसके गांव के ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद आरोपी ने कई बार गांव में और अपने चाचा की दुकान पर उसका यौन शोषण किया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई थी।

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
पीड़िता के बयानों के आधार पर पंचकूला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सेक्टर-7 थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चूंकि अपराध का घटना बिहार में हुई है। इसलिए जीरो एफआईआर दर्ज कर केस संबंधित थाना को भेज दिया गया है। आगे की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया बिहार पुलिस द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें