फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाबालिग लड़की घर से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की और उसके रिश्तेदार अचानक गायब होने से परिवार में हलचल मच गई है। परिवार का कहना है कि उनका रिश्तेदार नेपाल निवासी कृष्णा उनके साथ ही रहता था, वह भी उसी दिन गायब है। लड़की की मां ने आशंका जताई कि शायद कृष्णा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मालपुर टटेरा निवासी महिला ने बताया कि उनकी बेटी ने कहा कि वह स्कूल जा रही है, लेकिन दोपहर के बाद घर वापस नहीं लौटी। उन्होंने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें