फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पूरे देश में एआई स्किलिंग प्रोग्राम किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भारत सरकार की सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने वेव्स पहल के तहत गूगल और यूट्यूब के सहयोग से पूरे देश में एआई स्किलिंग प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य देशभर के विद्यार्थियों, क्रिएटर्स, डेवलपर्स और मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उच्च-गुणवत्ता वाली ट्रेनिंग तक पहुंच को आसान बनाना है। जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस पहल के तहत योग्य उम्मीदवारों को प्रीमियम कोर्स के लिए निशुल्क स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत दो विशेष ट्रै फाउंडेशनल एआई और प्रॉम्प्टिंग एवं जेनरेटिव एआई लीडर (गेल) के माध्यम से छात्रों और युवा प्रोफेशनल्स में रोजगार प्राप्त करने की क्षमता, डिजिटल दक्षता तथा उद्योग के अनुरूप तैयार रहने की योग्यता बढ़ने की उम्मीद है। प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल https://aiskillhouse.iict.org/ के माध्यम से कोर्स के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें