फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बांधों पर टीमों संग डटे मंत्री राहत कार्याें में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के साथ बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण किया और कथलौर, कोलियां रोड, पिंड पंमा और बमियाल का दौरा किया। उन्होंने रावी नदी पर बनाए जा रहे अस्थायी बांध का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पत्र लिखकर की गई अपीलों के बावजूद भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने राज्य के लिए कोई वित्तीय पैकेज का एलान नहीं किया।
नंगल में प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से को बचाने के लिए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस अपनी टीम के साथ जुटे हुए हैं। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। इस धार्मिक स्थान को स्थायी रूप से बचाने के लिए 1.27 करोड़ रुपये की राशि की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

इस दौरान आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने ससराली और अन्य साथ लगते गांवों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक सूखा राशन और अन्य राहत सामग्री से भरे तीन ट्रकों को रवाना किया।
ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने फाजिल्का के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री वितरण के तीसरे चरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा आवश्यकता पड़ने पर देश के लिए खड़ा रहा है लेकिन अब जब राज्य को स्वयं सहायता की आवश्यकता है तो केंद्र सरकार इसकी सहायता करने से झिझक रही है। अब तक फाजिल्का जिले में जरूरतमंद लोगों को 8599 राशन किटें वितरित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें