फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मंत्री खुड्डियां ने कर्मचारियों की जायज मांगों के तत्काल निपटारे का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बुधवार को किसान भवन में बैठकें कीं। उन्होंने कर्मचारियों की जायज मांगों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खुड्डियां ने पंजाब मंडी बोर्ड के ठेका आधारित कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। मंडी बोर्ड वर्कर्स यूनियन और वेटरनरी इंस्पेक्टरों के प्रतिनिधिमंडलों से भी उन्होंने अलग-अलग बैठकें कीं। मंत्री ने इन बैठकों में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, नियमित करने और सेवा मामलों से संबंधित मांगों की समीक्षा की। उन्होंने पंजाब मंडी बोर्ड और पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि वे विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी मामलों का तत्काल निपटारा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें