फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 56 युवाओं को नियुक्ति पत्र साैंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रोजगार मेले के 15वें चरण के तहत शनिवार को आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस पहल को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए नवनियुक्त कर्मियों से अटूट प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन

पंचकूला में आयकर के प्रधान आयुक्त कार्यालय द्वारा प्रतिष्ठित रेड बिशप कॉम्प्लेक्स में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने गृह मंत्रालय, आयकर विभाग, बैंक ऑफ बड़ौदा, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), भारतीय रेलवे, दूरसंचार विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति निदेशालय (डीएफएसओ) सहित अन्य सरकारी विभागों में नियुक्त 56 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने नवनियुक्त युवाओं और उनके गौरवान्वित परिवारों को बधाई दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये नियुक्तियां केवल रोजगार के अवसर नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान देने के महत्वपूर्ण अवसर हैं। नियुक्त लोगों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, परिश्रम और समर्पण के साथ पालन करने का आग्रह करते हुए उन्होंने 10 लाख सरकारी नौकरियां सृजित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने भर्ती होने वाले लोगों को अपनी भूमिका को एक जीवंत और समृद्ध भारत के निर्माण में भाग लेने के अवसर के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में सांसद राज्यसभा कार्तिकेय शर्मा, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल सहित अन्य आलाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें