फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः सुखना लेक पर आने वाले प्रवासी पक्षियों की सेहत की होगी जांच, विभाग ने लिए सैंपल

Thu, 12 Dec 2019 01:24 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रवासी पक्षियों के सैंपल लेते विभाग के कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब सुखना लेक पर आने वाले सभी प्रवासी पक्षियों की सेहत की जांच की जाएगी। पक्षियों को होने वाली बीमारियों का पता लगाया जाएगा और अगर किसी पक्षी में बीमारी के लक्षण पाए जाते हैं तो रोकथाम के कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन के पशुपालन विभाग ने बुधवार को सक्रिय निगरानी कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


निगरानी कार्यक्रम के तहत सुखना और धनास लेक से कई सैंपल लिए गए। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने सुखना लेक और धनास की लेक में आए प्रवासी पक्षियों के 25 सैंपल लिए। इसके अलावा गांवों की पोल्ट्री फार्म से पक्षियों के 55 सैंपल और कामर्शियल पोल्ट्री फार्म से 25 सैंपल लिए गए।

सभी सैंपलों को जालंधर स्थित क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला (आरडीडीएल) में भेजा गया है। जांच के बाद अगर किसी भी पक्षी में बीमारी के लक्षण पाए जाते हैं तो उसकी रोकथाम के लिए कार्य किए जाएंगे। पशुपालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. कंवरजीत सिंह ने बताया कि पक्षियों में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग कई तरह के कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत ही बुधवार को सुखना लेक और धनास के लेक से सैंपल एकत्रित किए गए हैं और जांच के लिए लैब में भेजा गया है। पशुपालन विभाग के डायरेक्टर तेजदीप सिंह सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार ने सितंबर 2019 में ही देश को बर्ड फ्लू से मुक्त की घोषणा कर दी थी। उसके बाद भी चंडीगढ़ प्रशासन का पशुपालन विभाग अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी कार्यक्रम चलाकर पक्षियों को होने वाले बीमारियों की रोकथाम के लिए कार्य कर रहा है।

गौरतलब है कि सर्दियों की शुरुआत के दौरान दुनिया के विभिन्न हिस्सों से प्रवासी पक्षी शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पहुंचते हैं। ऐसे में कई बार संक्रमण होने की वजह से पक्षियों में बीमारी फैल जाती है, इससे बचने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें