पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में टूटी मूर्तियां, खराब सफाई व्यवस्था और आम श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को लेकर हेमंत किगरं ने उपायुक्त सतपाल शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
विज्ञापन
उपायुक्त ने जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। किगरं ने बताया कि सती मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति टूटी हुई है। सती मंदिर परिसर के शनिदेव मंदिर में नियमित सफाई नहीं होती। मुख्य मंदिर में दो पुजारी दर्शन करवाते हैं। एक के कुछ समय के लिए जाने पर दूसरा वीआईपी श्रद्धालुओं की सेवा में लग जाता है। आम श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ता है। संवाद