फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोष से बचाव का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह में महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला ने ‘सिंग्नेचर कैंपेन एंड फ्लैग ऑफ ‘वॉकाथान’ का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी आरू वशिष्ठ ने की। इस मौके पर जीएमएसएसएस विद्यालय सेक्टर-26 की प्रियंका शर्मा (ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पोषण अभियान) ने हरी झंडी दिखाकर वॉकाथान को रवाना किया।
विज्ञापन

यह वॉकाथान लघु सचिवालय से शुरू होकर शालीमार माल के सामने से वापस उपायुक्त कार्यालय में समाप्त हुई। इसमें जिला अधिकारी, ब्लाक अधिकारी, सभी सुपरवाइजर और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें करीब 335 महिलाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में आरू वशिष्ठ ने स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी भी दी। इसमें अति कुपोषित बच्चों (एसएएम) और कुपोषित बच्चों (एमएएम) के बारे में जानकारी दी गई। इस वॉकाथान के दौरान कुपोषण मुक्त के नारे भी लगाए गए।
इसके साथ पंचकूला को कुपोषण मुक्त करने की शपथ भी ली गई। इसके अतिरिक्त अनीमिया से ग्रस्त बच्चों और महिलाओं का अधिक ध्यान रखने की अपील की गई। इसी कड़ी में गत दिवस महिला एवं बाल विकास विभाग पंचकूला द्वारा पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इसमें मां और बेटियों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें