फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आठ गांवों में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। विश्व पर्यावरण दिवस-2025 के अवसर पर वीरवार को रायपुररानी खंड के आठ गांवों की पंचायतों में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में सरपंचों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने गांवों में पौधारोपण किया।
विज्ञापन

गढ़ी-कोटाहा की सरपंच संगीता देवी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएं और अपने घरों में पौधे लगाएं। उन्होंने पॉलीथिन और प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग पर चिंता जताते हुए इसे तत्काल बंद करने की आवश्यकता बताई। साथ ही जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जल की हर बूंद कीमती है, जिसे हमें बचाकर रखना होगा, जिससे आने वाली पीढि़यों के लिए यह सुरक्षित रहे। जबकि स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कॉर्डिनेटर अनिल कुमार और एबीपीओ मनरेगा प्रदीप कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अनिल कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यह केवल सरकार का कर्तव्य नहीं है, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। हमें त्वरित कदम उठाने होंगे और जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और पौधारोपण पर ध्यान केंद्रित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस कार्यक्रम के दौरान, अनिल कुमार ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस पर्यावरण दिवस पर संकल्प लें कि वे जल का सही उपयोग करेंगे, हर घर में एक पौधा लगाएंगे और अपने आस-पास की सफाई रखेंगे। इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायत जासपुर, हंगोली, खेड़ी, रायपुर रानी, टाबर और प्यारेवाला में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें