फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें : 55 साल बाद मिले सहपाठियों ने साझा किए पुराने पल, 1967 बैच के 10वीं के 23 विद्यार्थियों ने स्कूल समय को याद किया

विज्ञापन
55 साल बाद 75 साल के 23 सहपाठी मिले। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। 55 साल के बाद 75 साल आयु के 23 सहपाठी मिले। जब दोस्तों का आमना-सामना हुआ तो एक-दूसरे को पहचान ही नहीं पाए, लेकिन परिचय होने के बाद सब एक दूसरे के गले मिले। खरड़ के कृष्ण स्कूल के सुनहरे पलों को याद कर कुछ लोग तो भावुक भी हो गए। मिलन समारोह में शामिल होने वाले सभी 1967 बैच के 10वीं कक्षा के छात्र थे। समारोह का आयोजन बलौंगी में वीबी कपिल (कोकी) द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि सहपाठी मित्रों का ढूंढने में करीब छह माह का समय लग गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ये पल सभी के जीवन के अति स्मरणीय पल थे। समारोह में शामिल होने वालों ने कहा कि इतने सालों बाद हमें अपने बचपन के नाम सुनकर बहुत प्रसन्नता का अनुभव हुआ। ऐसा महसूस हो रहा था कि हम एक बार फिर 1967 में ही पहुंच गए हैं। एक-दूसरे के साथ वही शरारतें, वही मस्ती की। सभी मित्रों ने अपने जीवन की कुछ कुछ घटनाओं के बारे में बताया। इसके बाद नाच रंग हुआ और सभी मित्रों ने जी भर कर डांस किया। कोकी ने इस सारे कार्यक्रम की व्यवस्था करने के लिए शशिकांत का धन्यवाद किया। आखिर में चाय की चुस्की के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें