फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मेघा, चिराग, रानी और शोएब खान रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कोलॉज मेकिंग में मेघा ने प्रथम, निशा और ऋतिका ने द्वितीय जबकि खुशी वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में चिराग ने प्रथम, आरती ने द्वितीय और निकिता व सुरभि ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में रानी ने पहला, बिंदु ने दूसरा और आरती ने तीसरा प्राप्त किया।
विज्ञापन

क्ले मॉडलिंग में शोएब खान ने प्रथम, पलक ने दूसरा और कुमकुम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं का संचालन प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. हरप्रीत कौर बवेजा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती हैं बल्कि उन्हें गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर भी प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें