बरवाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला में 19 सितंबर शनिवार को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉक्टर हर्ष कुमार ने बताया कि इस कैंप में बहु विशेषज्ञ मल्टी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कैंप में जनरल फिजिशियन, बाल रोग , स्त्री एवं प्रसूति रोग , दंत रोग, नेत्र रोग, मानसिक स्वास्थ्य रोग, हड्डी रोग , मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप आदि बीमारियों का विशेषज्ञों के द्वारा इलाज व बचाव के प्रति परामर्श दिया जाएगा। संवाद