स्टेशन अपग्रेडेशन कार्य के चलते छह दिन रहेगा असर, सफर से पहले यात्री प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर जांच लें
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्य को गति देने के लिए रेलवे प्रशासन ने 20 से 25 जुलाई तक मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान चंडीगढ़ से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से सफर से पहले अपने ट्रेन के प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य जांचने की अपील की है।
उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि स्टेशन को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस करने के लिए कॉनकोर्स लेवल पर छत के ऊपर से गुजरने वाले बैलेंस (गर्डर) लगाने का कार्य किया जाएगा। इसी कारण विभिन्न प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक लिया जा रहा है। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म परिवर्तन की विस्तृत सूची जारी की है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना और स्टेशन पर प्रदर्शित प्लेटफॉर्म संबंधी जानकारी अवश्य देख लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पहला चरण : 20 से 22 जुलाई
20 से 22 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक प्लेटफॉर्म संख्या 3, 4, 5 और 6 पर चार घंटे का ब्लॉक रहेगा।
इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं
12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी : प्लेटफॉर्म 06 के स्थान पर प्लेटफॉर्म 02
14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म 02 के स्थान पर प्लेटफॉर्म 01
15531 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म 03 के स्थान पर प्लेटफॉर्म 01
12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जनशताब्दी : प्लेटफॉर्म 02 के स्थान पर प्लेटफॉर्म 03
14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म 02 के स्थान पर प्लेटफॉर्म 03
दूसरा चरण : 23 से 25 जुलाई
23 से 25 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक प्लेटफॉर्म संख्या 5 और 6 पर चार घंटे का ब्लॉक रहेगा।
इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव रहेगा
12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी : प्लेटफॉर्म 06 के स्थान पर प्लेटफॉर्म 02
14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म 02 के स्थान पर प्लेटफॉर्म 01
12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जनशताब्दी : प्लेटफॉर्म 02 के स्थान पर प्लेटफॉर्म 03
14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म 02 के स्थान पर प्लेटफॉर्म 03