फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक : मंत्री के समक्ष उठा अवैध खनन का मामला, लोग बोले- संकट में गांव, कष्ट निवारण समिति की बैठक में खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री संदीप सिंह ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक सोमवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जनता से संबंधित 14 एजेंडे रखे। खेल मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। लेकिन, जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अवैध माइनिंग का मुद्दा चर्चा का विषय बन गया। पीड़ित ने बताया कि माइनिंग के चलते सड़कों का बुरा हाल है। गांव व आसपास के लोग कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वह लगातार प्रशासन और खनन विभाग में शिकायत कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस मामले को गंभीरता से लेकर खेल मंत्री संदीप सिंह ने जांच के आदेश दिए और रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपने के लिए कहा। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल व उपायुक्त विनय प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

केस-1
शिकायत: जलभराव की समस्या
गांव मौली निवासी सुभाष व अन्य लोगों ने प्राप्त शिकायत में बताया गया था कि ओमनी एग्रो केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शिकायतकर्ता की भूमि के पास केमिकल्स प्लांट लगाया जा रहा है। इस कारण शिकायतकर्ता की भूमि पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।
खेल मंत्री संदीप सिंह: विभागीय अधिकारियों को निर्देश हैं कि वे पीड़ित पक्ष व फैक्टरी मालिक के साथ बैठक कर समाधान निकालें और जब तक समस्या का समाधान न हो जाए फैक्टरी लगाने के आगामी काम पर रोक लगाएं। ज्ञानचंद गुप्ता ने निर्देश दिए कि अधिकारी यह काम 15 दिनों में होने वाली समिति की अगली बैठक से पहले पूरा करें।
विज्ञापन

केस-2
शिकायत: गांव नग्गल निवासी श्योराम व अन्य लोगों ने बताया कि बीपीएल कॉलोनी में 100-100 गज के रिहायशी मकानों के बीच से बिजली की तार जा रही हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस तरफ विभागीय अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
मंत्री संदीप सिंह : बिजली के तारों को स्थानांतरित करने का कार्य निगम द्वारा अगले एक महीने में किया जाएगा। मकान मालिकों की आर्थिक स्थिति को देखकर इस कार्य पर आने वाला लगभग दो लाख रुपये का भुगतान नगर निगम द्वारा किया जाएगा।
केस-3
शिकायत: गांव जौली व भोजराजपुरा तहसील मोरनी निवासी बलदेव सिंह व अन्य ने शिकायत में कहा कि गंदे पानी की सप्लाई से काफी परेशानी हो रही है।
समाधान : जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि गांव जौली में वाटर सप्लाई विभाग द्वारा ट्यूबवेल के जरिए पानी की सप्लाई की जा रही है, जिससे पानी साफ हो गया है।
संदीप सिंह: पानी से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत का तत्काल समाधान किया जाए। ज्ञानचंद गुप्ता ने निर्देश दिए कि काम पूरा होने के बाद अधिकारी शिकायतकर्ता से हस्ताक्षर जरूर करवाएं कि वे संतुष्ट हैं।
केस-4
शिकायत: ग्राम पंचायत चिक्कन सरपंच गुरुदीप कौर ने कुछ ग्राम पंचायतों का सब सेंटर सूरजपुर से पिंजौर अस्पताल में करवाने का अनुरोध किया।
संदीप सिंह: सिविल सर्जन जसजीत कौर समिति की आगामी बैठक में इस पर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
केस-5
शिकायत: गांव खड़क मंगोली के लोगों ने सरकारी नलों में पानी न आने की शिकायत की।
समाधान: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि गांव में पानी की सुचारु सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए टेंडर अलॉट कर दिया गया है। एक महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा। इसी प्रकार की एक अन्य शिकायत गांव नग्गल में पानी के ट्यूबवेल के खराब होने से संबंधित थी, जिसके कारण ग्रामीणों को पीने के पानी का प्रबंध करना मुश्किल हो रहा था। इस पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि गांव नग्गल में एक ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की जा रही है। दूसरे ट्यूबवेल का इस्टीमेट बनाकर वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड की स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।
मंत्री संदीप सिंह : बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही दूसरा ट्यूबवेल लगाने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए।
केस-6
शिकायत: गांव बड़ोना कलां रायपुररानी में रात के समय में डांगरी नदी में से बडौना कलां के रास्ते अवैध माइनिंग की जाती है और माफिया ढुलाई करता है।
संदीप सिंह: जिले में जहां भी बिना लाइसेंस के अवैध माइनिंग की जा रही है उसकी एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके अलावा माइनिंग गार्ड की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए। कई स्थानों पर माइनिंग वाहनों की ओवरलोडिंग की शिकायत पर ज्ञानचंद गुप्ता ने जांच के आदेश दिए। जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य हरेंद्र मलिक और बीबी सिंघल जांच में संबंधित जांच अधिकारी की सहायता करेंगे।
केस-7
शिकायत : गांव बरवाला में गेहूं की फसल में आग लगने से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा न मिलने की शिकायत लोगों ने की।
संदीप सिंह : संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि वे इस संबंध में 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताएं कि मुआवजा अभी तक क्यों नहीं दिया गया।
केस-8
शिकायत: गांव बिटना तहसील कालका में ठेकेदार द्वारा गली के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की शिकायत दी।
संदीप सिंह : गली के निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। समिति के सदस्य विजय कालिया और संजीव कौशल जांच के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों की सहायता करेंगे।
केस-9
शिकायत: ब्लॉक रायपुररानी और बरवाला क्षेत्र में मक्खियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ।
संदीप सिंह : पशु पालन विभाग के अधिकारी समिति की आगामी बैठक से पहले प्रभावित क्षेत्र का कम से कम दो बार दौरा करें और साप्ताहिक रिपोर्ट उपायुक्त को प्रस्तुत करें। ज्ञानचंद गुप्ता ने निर्देश दिए कि अधिकारी दवाई का निरंतर छिड़काव कराना सुनिश्चित करें।
केस-10
शिकायत : ब्लॉक रायपुररानी में ढैंचा बीज वितरण में अनियमितताएं बरते जाने की शिकायत लोगों ने की।
संदीप सिंह : सीईओ जिला परिषद इस मामले में जांच करेंगे। समिति के सदस्य दीपक शर्मा और डॉक्टर जितेंद्र इस कार्य में उनकी सहायता करेंगे।
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, एसडीएम कालका राकेश संधु, नगराधीश सिमरजीत कौर, सीईओ जिला परिषद निशु सिंघल, भाजपा जिला प्रधान अजय शर्मा व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य विशाल सेठ, कंवर सेन सिंघला, बीबी सिंघल, अजय मित्तल, दीपक शर्मा, विजय कालिया, वीरेंद्र राणा, संजीव कौशल, हरेंद्र मलिक, परमजीत कौर, रामदयाल नेगी, जितेंद्रनाथ शर्मा, इंद्रलाल जुनेजा, पवन कुमार धीमान, सुरेंद्र शर्मा व सुरजीत राही सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें