फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोरी रोकने के लिए रविवार को बैठक, युवाओं से जुटने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
माता बड़ासन मंदिर में पुलिस प्रतिनिधियों के साथ होगी चर्चा, गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर नजर रखने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। इलाके में हाल के दिनों में हुई चोरी की वारदातों और बढ़ती गैर-सामाजिक गतिविधियों को लेकर रविवार को माता बड़ासन मंदिर प्रांगण में बैठक होगी। युवा संगठन की ओर से आयोजित बैठक में पुलिस प्रतिनिधियों, स्थानीय युवाओं और लोगों के साथ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, आरोपियों को पकड़ने और भविष्य में ऐसी वारदातें रोकने की रणनीति पर विचार किया जाएगा। लोगों के अनुसार शांत इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ने से चिंता बढ़ी है। युवा संगठन के प्रधान मोहित परमार ने बताया कि बैठक का उद्देश्य गैर-सामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाना है। उन्होंने कहा कि कुछ संदिग्ध लोग दिन में इलाके में घूमकर रेकी करते हैं और शाम या रात में वारदात की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक में पुलिस से गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और चोरी के आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग रखी जाएगी। साथ ही पुलिस को स्थानीय युवाओं और लोगों की ओर से हरसंभव सहयोग देने पर भी चर्चा होगी। युवा संगठन ने लोगों और युवाओं से रविवार को मन बड़ासन मंदिर प्रांगण पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें