फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों की बैठक, मांगों के समर्थन में 9 जुलाई को करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल में वीरवार को स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने बैठक कर 9 जुलाई को हड़ताल का एलान किया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन की सीटू जिला प्रधान रमा ने की। बैठक का उद्देश्य 9 जुलाई 2025 को होने वाली हड़ताल को सफल बनाना और कर्मचारियों की पुरानी लंबित मांगों को लेकर रणनीति तैयार करना रहा।
विज्ञापन




प्रधान रमा ने कर्मचारियों से कहा कि सभी स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी एकजुट होकर आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि बार-बार सरकार द्वारा किए जा रहे वादाखिलाफी और ठेका प्रणाली के तहत हो रहे शोषण के खिलाफ सभी को मिलकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि जब तक सभी कच्चे स्वास्थ्य कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।



बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सरवन कुमार जांगड़ा ने भी शिरकत की और कहा कि कर्मचारियों को अब अपने हक-अधिकार के लिए संघर्ष तेज करना होगा। सचिव सतीश कुमार ने भी सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा अब खत्म हो चुकी है और अब निर्णायक संघर्ष होगा। भीम कुमार ने कहा कि जब तक हरियाणा सरकार सभी स्वास्थ्य कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करती, तब तक यूनियन और कर्मचारी पीछा नहीं छोड़ेंगे। बैठक में फरहा, मनजीत, उप प्रधान रीता देवी समेत सभी यूनियन नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें