फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर -16 अर्बन हेल्थ सेंटर पर नहीं मिल रही दवा और जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर -16 अर्बन हेल्थ सेंटर में भले ही बेहतरीन सुविधाओं के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन यहां पर आने वाले मरीजों की जांच और दवाएं नहीं मिल पाती है। इस कारण लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। यहां से मरीजों को सिविल अस्पताल ओपीडी में इलाज के लिए भेजा जाता है। जो चल रही साप्ताहिक ओपीडी हैं। उन्हें अभी तक शुरू नहीं किया गया है। वहीं दो एमओ की पोस्ट भी नहीं भरी गई है। इस कारण रोस्टर लगाकर यहां पर मरीजों का इलाज होता है। वहीं दो दिन एक्सरे भी बंद होने से मरीज परेशान होते हैं।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर -16 अर्बन हेल्थ सेंटर में रोजना दो सौ मरीज आते हैं। इसमें 50 मरीज दांत के आते हैं। वहीं सौ मरीज जुकाम, बुखार सहित सीजन की बीमारियों के आते हैं। इसमें पचास मरीज गायनी की आती हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल में बुधवार और शुक्रवार को हड्डी की ओपीडी चलती थी। इस ओपीडी को बंद कर दिया गया है। इसके बाद यह शुरू नहीं हो पाई है। वहीं एक्सरे भी कराने वाले मरीजों का एक्सरे भी नहीं हुआ है। घुटने में दर्द से कराह रही महिला को सेक्टर -6 इलाज के लिए भेजा गया। इस कारण उन्हें परेशानी हुई। सुविधा होने के बाद भी टेस्ट नहीं होने से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
घुटने में दर्द होने के बाद नहीं हुए एक्सरे
मुझे दो दिन से घुटने में दर्द है। इलाज के लिए आई। मैने एक्सरे करवाने के लिए कहा। डॉक्टर की ओर से सिविल अस्पताल में हड्डी की ओपीडी में जाने को सलाह दी गई। इस कारण परेशानी हुई। बुखार के बाद हड्डी के इलाज के लिए सिविल अस्पताल के चक्कर काटना पड़ेगा। - समीमा निवासी राजीव कॉलोनी, मरीज
विज्ञापन

दवाएं नहीं मिली
- मैं सुबह इलाज के लिए आया। बुखार सहित कान और आंख में दर्द था। दर्द होने के बाद दवा बाहर से मिली। अर्बन हेल्थ सेंटर में दवा नहीं मिलने के कारण परेशानी हुई।- सुरेश कुमार निवासी इंदिरा कॉलोनी

-अर्बन हेल्थ सेंटर की ओपीडी में डॉक्टर भेजे जा रहे हैं। अगर इस तरह की बात है तो इसे खुद चेक करूंगी और सभी दवाओं जल्द यहां पर पूरी कराई जाएगी। वहीं डॉक्टरों की भर्ती भी जल्द की जाएगी। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें