फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एमडीसी श्राइन बोर्ड परिसर को पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर परिसर में गेस्ट हाउस बनाने का भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि ऐतिहासिक स्थल माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड परिसर को भव्य रूप देकर शानदार पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। परिसर में कैफेटेरिया और लाइट एंड साउंड से युक्त सुंदर ओपन एयर थियेटर भी बनाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए गीत एवं भजनों का आयोजन किया जा सके। उपायुक्त मोनिका गुप्ता माता श्राइन बोर्ड के पदाधिकारियों के साथ प्रसाद स्कीम के तहत करवाए गए विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
उपायुक्त ने कहा कि माता मनसा देवी परिसर में सोलर पैनल पावर ट्री लगवाए जाए। उन्होंने कहा मंदिर के गुंबद पर शानदार लाइटें लगाई जाएं ताकि दूर दूर तक मंदिर जगमग दिखाई दे। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में नया गेस्ट हाउस बनाने का भी प्रस्ताव तैयार करवाया जाय। इसके अलावा श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निवास बनाने का भी प्रपोजल तैयार किया जाय।
विज्ञापन

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि परिसर की लक्ष्मी और लाजवंती धर्मशालाओं की मरम्मत और नवीनीकरण करवाई जाए। विशेषकर सीवरेज और पानी की पाइप लाइन तथा शौचालयों को दुरुस्त करवाया जाय। इसके साथ ही इनमें लिफ्ट का भी प्रावधान किया जाय। उन्होंने कार्यकारी अभियंता हरियाणा टूरिज्म को रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, प्रवेश द्वार और पाथवे, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि कार्यों के भी वित्तीय डाटा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि परिसर में आवश्यकता अनुसार शौचालय, स्नानघर बनाए जाय तथा मुंडन घाट पर महिलाओं के लिए फीडिंग सेंटर भी बनाया जाय। इसके अलावा सभी सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी का भी निर्माण किया जाय। उन्होंने बताया कि परिसर में 7.50 करोड़ रुपए से ओल्ड एज होम का भवन बनकर तैयार हो चुका है। इसे जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक बंसल, मेयर कुलभूषण गोयल, सदस्य विशाल सेठ, सचिव शारदा प्रजापति, कालका मंदिर के सचिव पृथ्वीराज, उपमंडल अधिकारी राकेश पाहुजा, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें