फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रतनलाल कटारिया मार्ग के नाम से जाना जाएगा एमडीसी सेक्टर-4 मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माता मनसा देवी गोधाम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एमडीसी सेक्टर-4 मार्ग अब रतनलाल कटारिया मार्ग के नाम से जाना जाएगा। इस मार्ग से पूर्व सांसद का आना-जाना होता था। इसके अलावा शहर के एक कम्युनिटी सेंटर का नाम भी रतनलाल कटारिया के नाम से रखा जाएगा। सीएम सोमवार को माता मनसा देवी गोधाम में आयोजित पूर्व सांसद स्वर्गीय रतनलाल कटारिया के 73वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आयोजित रक्तदान शिविर, आई चेकअप और हेल्थ चेकअप शिविरों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इससे पहले नायब सिंह सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया पर लिखी पुस्तक का भी विमोचन किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में 100 बच्चों को स्कूली ड्रेस बांटी गई। कार्यक्रम के दौरान शिव कांवड़ चैरिटेबल ट्रस्ट ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, नगर निगम मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व मंत्री संतोष सारवान, शिवालिक बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवी नगर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें