फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की एमडी से वर्चुअल बैठक में कई मांगों पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक के साथ शनिवार को हुई अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की वर्चुअल बैठक में कई मांगों पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर ने बताया कि हटाए गए अनुबंधित कर्मचारियों को जल्द नौकरी पर वापस लेने के आदेश मुख्य अभियंता को दिए गए हैं। सभी अनुबंधित कर्मचारियों का वेतन हर महीने की पहली तारीख को दिया जाएगा। इसके अलावा विद्युत विभाग के सभी कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग पर सरकार से अनुमति ली जाएगी। प्रत्येक जिले में एक सामान डीसी रेट देने पर प्रबंध निदेशक ने कहा कि इस दिशा में गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।
विद्युत विभाग में कार्यरत 21 हजार रुपये से अधिक वेतन वाले कच्चे कर्मचारियों को जल्द ही डब्ल्यूटीडी में पास कर मेडिक्लेम पॉलिसी में कवर किया जाएगा। बैठक में यह भी सहमति बनी कि 10 से 15 साल से अकुशल कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को श्रम कानूनों का पालन करते हुए कुशल व उच्च कुशल श्रेणी में शामिल किया जाएगा। नियमित कर्मचारियों की तरह कच्चे कर्मचारियों को भी वर्दी देने की मांग पर भी प्रबंध निदेशक ने सहमति जताई। इस मांग को एमडी समन्वय की बैठक में रखकर मजबूती से पैरवी की जायेगी।
विज्ञापन

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री हनुमान गोदारा, विद्युत कर्मचारी संघ के प्रभारी सुनील ढिल्लों व अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, प्रदेश महासचिव सुनील राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत बराड़, नरेश बालू व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कंवरपाल उपस्थित रहे।
लॉकडाउन के दौरान रोडवेज बसों को पूर्ण रुप से किया जाए बंद : गुर्जर
हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर ने सरकार से मांग की है कि लॉकडाउन के दौरान रोडवेज बसों को पूर्ण रूप से बंद किया जाए। कोरोना महामारी के दौरान कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है। प्रदेश के जींद, करनाल, भिवानी, सिरसा-डबवाली, सोनीपत व झज्जर डिपो में कई कर्मचारियों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि संघ की सरकार से मांग है कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को फ्रं टलाइन कोरोना योद्धा माना जाए। कोरोना महामारी के चलते हालात खराब होने के बावजूद रोडवेज कर्मचारियों को बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर नहीं दिए जा रहे हैं। कर्मचारियों पर दबाव डालकर शत प्रतिशत क्षमता के साथ कर्मचारियों को बुला रहे हैं और उनसे ड्यूटी ली जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
कर्मचारी संगठन से वार्ता हुई है। कुछ मांगों को माना गया व कुछ विचाराधीन हैं। सरकार के आदेशानुसार सभी पर कार्यवाही की जाएगी।
शशांक आनंद, प्रबंध निदेशक, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें