फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: माजरी चौक में वर्टिकल गार्डन का शुभारंभ

विज्ञापन
वर्टिकल गार्डन बनाने के अभियान का शुभारंभ करते मेयर कुलभूषण गोयल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों की सुंदरता बढ़ाने के लिए नगर निगम द्वारा वर्टिकल गार्डन बनाने का अभियान शुरू किया है। माजरी चौक पर शहर का पहला वर्टिकल गार्डन बनकर तैयार हो गया है। शुक्रवार को महापौर कुलभूषण गोयल ने वर्टिकल गार्डन का शुभारंभ किया। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, वार्ड पार्षद सुरेश वर्मा, सोनू बिडला, जय कौशिक, सुनीत सिंगला, भाजपा जेपी जांगड़ा, सुदेश बिडला, डीएमसी अपूर्व चौधरी, एसडीओ अजय चौधरी, जेई जानकी प्रसाद, नरेंद्र मलिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस वर्टिकल गार्डन पर 45 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। माजरी चौक के 8 पिलर पर यह वर्टिकल गार्डन बनाए गए हैं। प्लास्टिक पाइप से हर गमले में पानी जाता है, मोटर लगी हुई है, जिससे हर समय गमले गीले रहते हैं। इसके बाद सेक्टर 20-21, आरयूबी माता मनसा देवी में वर्टिकल गार्डन बनाए जाएंगे, जहां पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। वर्टिकल गार्डन का मुख्य उद्देश्य शहर के बीचोंबीच हरियाली और प्रदूषण को कम करना है। गार्डन दीवार की तरह दिखता है। शहर का मुख्य चौराहा होने की वजह से इस हैंगिंग गार्डन की खूबसूरती बढ़ गई थी। आने वाले लोग इस गार्डन को रुककर देखते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें