फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मेयर ने सेक्टर-19 और राजीव-इंदिरा कालोनी में किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 और राजीव-इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार को नाला ओवरफ्लो होने से लोगों को हुई परेशानी के बीच महापौर कुलभूषण गोयल ने निरीक्षण किया और समस्या के निदान के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर-19 में नए नाले को समय-समय पर साफ करने के लिए कहा। एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान भी माैके पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं सेक्टर-19 में कई जगहों जलभराव के कारण लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मेयर को बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा समय पर सीवरेज की सफाई नहीं की जाती, जिस कारण पानी की सही निकासी नहीं हो रही। मेयर ने तुरंत एचएसवीपी के एक्सईएन एनके पायल से बात की तो उन्होंने माना कि सीवरेज के पानी की निकासी में देरी हुई। उन्होंने मोटर लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए।

राजीव-इंदिरा कालोनी में नाले का पानी घरों में घुस गया और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर पीने के पानी की पाइपें भी टूट गईं, जिन्हें तुरंत ठीक करने के आदेश दिए गए। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। इस दौरान आरके जैन, प्रमोद वत्स, जस्सी बिडलान, सुंदरलाल, अनिता सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें