पंचकूला। नगर निगम की ओर से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे पाैधरोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम की शुरुआत बुधवार को सेक्टर-11 से की गई। इस मौके पर मेयर कुलभूषण गोयल ने पौधा लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सेक्टर-11 मार्केट के प्रधान राकेश जगोता, देवेंद्र धवन, दर्शन वालिया, पार्षद सोनिया सूद, पार्षद सुनीत सिंगला, संजीव उप्पल, भारत बग्गा, करन, पार्षद ओमवती पूनिया और आरडब्ल्यूए एचबी-11 पंचकूला के उपाध्यक्ष योगेश भसीन व अन्य मौजूद रहे। मेयर गोयल ने इस पहल को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने आमजन से अपील की कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे।