पंचकूला। सेक्टर-4 के हरियाणा राज्य महिला आयोग ने हनी ट्रैप के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम निवासी एक महिला को पंचकूला महिला पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने महिला का फोन भी जब्त कर पुलिस को दे दिया है। महिला पर एक युवक और उसके परिवार को दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाकर पैसे ऐंठने की कोशिश का आरोप है। यह युवक के परिवारवालों को महिला जज का नाम लेकर युवक को धमकाती थी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि महिला के खिलाफ पहले से गुरुग्राम में मामला दर्ज है।