फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बड़ाघाट ठंडोग समलासन मंदिर में 29 सितंबर को माता का जागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। माता समलासन बड़ाघाट ठंडोग सेवा समिति की एक विशेष बैठक मंदिर प्रांगण में प्रधान बलदेव सिंह राणा गवाही की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी शरद नवरात्रों के अवसर पर समलासन मंदिर में भंडारे व मेले के आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रथम नवरात्रे 22 सितंबर से लेकर अष्टमी 30 सितंबर तक प्रतिदिन मंदिर में भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु निशुल्क प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त 29 सितंबर को सप्तमी की रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें माता का गुणगान भक्ति भाव से किया जाएगा।
विज्ञापन




खेल प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन
मेला आयोजन के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा, जिनमें वॉलीबॉल, कबड्डी और कुश्ती शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं 29 सितंबर को सुबह 9 बजे से शुरू होंगी। खिलाड़ियों के लिए एंट्री सुबह 8:30 बजे से पहले अनिवार्य रूप से करनी होगी। बैठक में सचिव भीम सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मपाल राजी टिकरी, सलाहकार खुशहाल सिंह, खेल सचिव परवीन सिंह, उप सचिव प्रीतम सिंह, हेमंत सिंह, मदन सिंह, भूपेंद्र सिंह, खुशवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, नरेश पाल, कमल सिंह, रवि सिंह, कोमल सिंह, लेख राज व राजेंद्र सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें