फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कालका के धर्मपुर में एक विवाहिता ने फंदा लगा अपनी जान दे दी। मामले की सूचना पर पुलिस व सीन आफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

महिला के पति नन्हे चंद्रा ने पुलिस को बताया कि वह गांव सिरसावा डाकघर संग्रामपुर थाना बिसौली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल धर्मपुर में किराए के मकान में रह रहा है। वह मजदूरी करता है। उसने बताया कि उसकी 8 साल पहले शादी हुई थी उनकी पत्नी का नाम प्रीति है। रोज की तरह रविवार को भी पत्नी ने टिफिन पैक किया और वह काम पर चला गया। वहीं, दोपहर करीब 1 बजे उसे पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी पत्नी ने फांसी लगा ली है। इसके बाद जब वह घर पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें