फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बस कंडक्टर भर्ती में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) बस कंडक्टर भर्ती में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस कंडक्टर भर्ती के कैंडिडेट का जल्द ही रिकॉर्ड मंगवा सकती है। इसमें सभी कैंडिडेट के फिंगरप्रिंट और फोटो की जांच करवाई जा सकती है। यह मामला जून 2023 में हुई बस कंडक्टर भर्ती परीक्षा से जुड़ा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सीबीएसई परीक्षा में डमी कैंडिडेट के तौर पर परीक्षा देते दिल्ली में सचिन नामक युवक को पकड़ा गया था। उसने पूछताछ में बताया कि चंडीगढ़ बस कंडक्टर भर्ती में उसने सोनीपत के नवीन की जगह लिखित परीक्षा दी थी। मामले का खुलासा होने के बाद नवीन का बायोमेट्रिक डाटा दोबारा जांचा गया। जांच में सामने आया कि नवीन के फिंगरप्रिंट परीक्षा के समय दर्ज रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे थे। इसके अलावा भर्ती परीक्षा के समय की फोटो भी नवीन की वर्तमान तस्वीर से मैच नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने नवीन के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें