पिंजौर। चंडीगढ़ में आयोजित मिसेज सुप्रीमेसी इंडिया पेजेंट्स 2025 का ग्रैंड फिनाले में पिंजौर निवासी मनीषा शर्मा विजेता बनीं। मनीषा शर्मा के पति डॉ. अरविन्द शर्मा सहित उनकी बेटी ने पड़ोस में मिठाई बांट कर अपनी खुशी जाहिर की। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मनीषा शर्मा ने बताया कि वे युवाओं को प्रेरित करने, महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने सहित अपनी संस्कृति विभिन्न मंचों पर प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।