फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: परिवार में सबसे छोटा था मनिंदर, हादसे ने छीन ली मासूम जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पिता की शिकायत पर किया मामला दर्ज
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्राला पलटने से हुई थी बच्चे और चालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। प्राचीन श्री काली माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में पुलिस ने मृतक बच्चे मनिंदर के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में परिवार का सबसे छोटा सदस्य मनिंदर अपनी जान गंवा बैठा।
पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत सिंह निवासी विष्णु विहार, अंबाला शहर ने बताया कि वह निजी नौकरी करता है। रविवार को वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों दो बेटे मनिंदर सिंह उर्फ राजबीर (करीब 5 वर्ष), जसक्रीत सिंह (करीब 10 वर्ष) और एक बेटी जैसमीन कौर (करीब 8 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल पर कालका स्थित काली माता मंदिर में माथा टेकने आए थे। उनके साथ दूसरी मोटरसाइकिल पर दोस्त बलविंदर सिंह और छोटा भाई सिमरन भी सवार थे।
विज्ञापन


देखते ही देखते पलट गया ट्राला
शनिवार-रविवार रात करीब 1:40 बजे वे मंदिर पहुंचे और दोनों मोटरसाइकिलों को बाहर एक ओर खड़ा कर दिया। इस दौरान परिवार के सदस्य हाथ धो रहे थे, जबकि मनिंदर मंदिर के मुख्य द्वार के पास खड़ा था। तभी परवाणू बॉर्डर की ओर से सीमेंट से भरा एक ट्राला तेज रफ्तार और लापरवाही से मोड़ काटते हुए असंतुलित होकर मंदिर के मुख्य द्वार पर पलट गया। इसकी चपेट में आकर मनिंदर दब गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों व हाइड्रोलिक मशीनों की मदद से ट्राले को हटाकर बच्चे को बाहर निकाला। उसे एंबुलेंस से कालका अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्राला चालक निशान सिंह की भी मौत हो गई, जबकि बलविंदर सिंह घायल हो गया, जिसे सेक्टर-6 पंचकूला अस्पताल रेफर किया गया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि हादसा ट्राला चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। उन्होंने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें