सूद भवन में आम का स्वाद लेते बच्चे।
सूद सभा चंडीगढ़ की ओर से रविवार को मैंगो मेला का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सभा से संबंधित परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर सूद सभा के लोगों ने तंबोला भी खेला। इसमें विजेताओं को इनाम दिया गया। मैंगो मेला में लोगों ने दशहरी, लंगड़ा, कूपी और चौसा सहित अन्य वेराइटी के आमों का स्वाद लिया। इस अवसर पर प्रीति भोज का भी आयोजन भी हुआ।
सूद सभा के प्रधान उमेश सूद ने बताया कि सूद सभा को बने हुए 60 वर्ष से भी अधिक हो गए हैं। मैंगो मेला का लोगों को खास इंतजार रहता है। मैंगो मेला में सूद सभा के प्रधान उमेश सूद के अलावा महासचिव अश्वनी सूद, फाइनेंस सेक्रेटरी अमित सूद, एडमिनिस्ट्रेटर शशि बी सूद सहित कश्विंदर सूद, कपिल गोयल, लोकेश सूद, राजेश सूद सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।
रोज गार्डन में चादर बिछाकर करते थे बैंठके और मैगो मेला
सूद सभा के प्रधान उमेश सूद ने बताया कि जब सभा के पास जगह नहीं थी तो रोज गार्डन में चादर बिछाकर बैठकें की जाती थीं इस इस दौरान मैंगो मेले का आनंद लिया जाता था। जब बैठक होती थी तो उस समय के पदाधिकारी बैठक में लोटा रखकर डोनेशन मांगते थे। एक-एक पैसा जोड़कर भवन तैयार किया गया है। अब सभी कार्यक्रम अपने भवन में होते हैं।
जरूरतमंद विधवा और बुजुर्ग को पेंशन
सूद सभा की ओर से कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं। सभा की ओर सूद परिवार की बुजुर्ग और विधवा जो जरूरतमंद हैं उन्हें पेंशन दी जाती है। सभा की ओर से 35 व्यक्तियों को उनके अकाउंट में पेंशन हर तीन महीने पर भेजी जाती है। पेंशन 1500 से 2000 रुपये तक है। जिनको पेंशन मिलती है उन्हें हर वर्ष लाइफ सर्टिफिकेट देना होता है। सभा की ओर से रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप और लंगर लगाया जाता है।
एक नजर में...
भवन का निर्माण 1982-83 से शुरू हुआ। 1989 में सिंगल स्टोरी बिल्डिंग तैयार हुई। अब तीन मंजिला भवन है। सभा की आठ मेंबरों से शुरुआत हुई थी। अब करीब 200 लाइफ मेंबर हैं। ट्राइसिटी में इस समय करीब 25000 सदस्य हैं।