फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तीन हजार मीटर दौड़ में मंगतराम सैनी ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आयोजित मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। जिला पंचकूला के गांव दंदलावर निवासी मंगतराम सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप एसोसिएशन की तीन हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर एसोसिएशन की ओर से उन्हें पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंगतराम सैनी ने बताया कि वह इससे पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अनेक पदक जीत चुके हैं। उन्हें गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। वह खिलाड़ी और समाजसेवी होने के साथ गांव के युवा क्लब के कोऑर्डिनेटर भी हैं। इसके अलावा गांव में निशुल्क लाइब्रेरी चलाकर युवाओं को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल के प्रति प्रतिबद्धता, आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर संघर्ष ही उनकी उपलब्धियों का आधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स : खेल, पर्वतारोहण और समाजसेवा में भी सम्मान
मंगतराम सैनी को हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान, मनाली की ओर से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 150 किलोमीटर ट्रैकिंग में भाग लेने पर सर्वश्रेष्ठ पर्वतारोही का पुरस्कार मिला है। हिंद संग्राम परिषद ने भी उन्हें समाजसेवा और साहसिक खेलों में योगदान के लिए दो बार सम्मानित किया है। वहीं, मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला स्तर पर नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें