फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नागरिक अस्पताल के बाहर से व्यक्ति को अगवा कर हाथ-पैर तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के बाहर से एक व्यक्ति को अगवा कर रॉड से हाथ-पैर तोड़ने का मामला सामने आया है। सेक्टर-7 थाना पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सूरजपुर पिंजौर निवासी शमशेर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि 2 नवंबर को उसके पड़ोसी नवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भतीजे गुरदीप सिंह व अन्य लड़कों को डंडों व रॉड से हमला कर घायल कर दिया था। सभी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में भर्ती करवाया था। उसी दौरान एक लड़का उसके भतीजे का हालचाल पूछने के बहाने अस्पताल की कैंटिन तक लेकर चला गया। जब शिकायतकर्ता कैंटिन के गेट के पास खडा था।
विज्ञापन


तीन गाड़ियों से 15 लड़के पहुंचे और अगवा करके ले गए

उसी समय तीन गाड़ियों में करीब 15 लड़के पहुंचे और शिकायतकर्ता का पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में डाल दिया। आरोपियों ने उसको अगवा कर सेक्टर-6 मार्केट के पास उसके साथ गाड़ी में मारपीट। उसके बाद एक आरोपी विशाल ने नवीन के पास वीडियो कॉल करके शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दिलवाई और नवीन ने कहा कि अभी तो ये ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है। नवीन ने आरोपियों से कहा की इसे सूरजपुर ले जाकर इसकी टांगें तोड़ दो।
आरोपियों ने पिटाई की वीडियो बनाई

इसके बाद आरोपी उसे जबरदस्ती सूरजपुर लेकर चले गए। सभी ने वहां लेजाकर उसको पीटा और वीडियो भी बनाई। आरोपियों ने शिकायतकर्ता पर डंडों और रॉड से मारकर उसकी बाजू व टांग तोड़ दी। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। उसके बाद उपचार के लिए घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। अब पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें