फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एमडीसी में गैस गोदाम के पास अचेत मिला व्यक्ति, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी क्षेत्र में गैस गोदाम के समीप शनिवार सुबह एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की जेब से एक पैन कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी प्रारंभिक पहचान आशिष कपूर के रूप में हुई है, लेकिन उसके स्थायी पते का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें