फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका-हावड़ा ट्रेन हादसा, 23 वर्षीय विनीत की जान गई जीआरपी कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका-पिंजौर आरयूबी के समीप कालका-हावड़ा ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनीत के रूप में हुई है। मामले की जांच जीआरपी द्वारा की जा रही है।
जांच अधिकारी विनोद के अनुसार शुक्रवार-शनिवार देर रात करीब 12:45 बजे सूचना मिली कि कालका-हावड़ा ट्रेन की चपेट में एक व्यक्ति आ गया है। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एसडीएच कालका के शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि विनीत कालका का निवासी था और चंडीगढ़ में नौकरी करता था। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें