कालका। कालका-चंडीमंदिर रेलवे लाइन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। शव को कालका एसडीएच के शवगृह में रखवा दिया गया है। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें स्टेशन मास्टर ने सूचना दी थी कि कालका-हावड़ा ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके बाद जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और कार्रवाई में जुट गए। जांच अधिकारी रंधीर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। उसने नीले रंग की जींस और हल्के हरे रंग की टी शर्ट पहनी थी। मामले की जांच की जा रही है।